Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हरियाणा से धान की पुराली लेकर नोएडा जा रही ट्रैक्टर में लगी आग

Neelu Keshari
30 May 2024 6:16 AM GMT
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। हरियाणा से धान की पुराली लेकर नोएडा जा रही ट्रैक्टर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया। यह दुर्घटना दिल्ली सहारनपुर रोड पर पुश्ता चौकी के पास हुई है। इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फायर स्टेशन लोनी पर पावी सादकपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बुधवार को रात 10 बजकर 15 मिनट में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दो फायर टेंडर मय फायर सर्विस यूनिट फायर स्टेशन से घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर ने देखा कि दिल्ली सहारनपुर रोड पर पुश्ता चौकी के निकट एक धान की पुराली से खचाखच लदे ट्रोले में आग लगी हुई है जबकि ट्रोले को खींच रहे स्वराज 855 ट्रैक्टर के चालक द्वारा समय रहते हिच लिंक से अलग करके सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया गया।

चालक सकमेंदर सिंह के अनुसार, यह ट्रैक्टर हरियाणा से धान की पुराली लेकर नोएडा जा रहा था, जिसमें कि यह आग संभवत निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर चल रहे वेल्डिंग वर्क की चिंगारी उसके नीचे से गुजरने के दौरान ट्रोले में पुराली पर गिरने से लगी। आग को दोनों फायर टेंडर की मदद से पंपिंग करके और उपलब्ध नजदीकी जल स्रोतों से पानी लाकर आग को बुझाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम भी फायर सर्विस यूनिट की सहायतार्थ मौके पर मौजूद रही। इस दुघर्टना में किसी भी व्यक्ति आदि को कोई हानि नहीं पहुंची है।

Next Story