Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक के सामने सांप ने फैलाया फन तो महिला मोर्चा की पदाधिकारी को काटा सांप, जानें यह घटनाएं कहां कब कैसे हुई?

Neelu Keshari
9 Aug 2024 6:35 AM GMT
भाजपा विधायक के सामने सांप ने फैलाया फन तो महिला मोर्चा की पदाधिकारी को काटा सांप, जानें यह घटनाएं कहां कब कैसे हुई?
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। आज नागपंचमी है और विशेष खबर ये है कि भाजपा के विधायक और गाजियाबाद की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी उदिता त्यागी को सांप दिखा लेकिन महिला मोर्चा की पदाधिकारी को सांप ने काट लिया। उन्हें सांप तब काटा जब वह सो रही थी। गनीमत ये रही कि सांप जहरीला नहीं था और उन्हें कुछ नहीं हुआ।

भाजपा विधायक अपने फार्म हाऊस पर थे और इधर सांप उनके सामने आकर फन फैलाकर बैठ गया। शुक्र ये रहा कि दोनों के बीच कई फूट की दूरी थी और जब विधायक की आंख खुली तो नाग को देखकर उनकी आंख खुली रह गई और वह तुरंत वहां से उठ गये और अब दूसरा मामला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी का है। गाजियाबाद की भाजपा महिला मोर्चा की इन नेता को तो सांप ने काट ही लिया। मगर फिर भी कुछ ईश्वर की कृपा रही कि वह बच गई। भाजपा महिला मोर्चा की इन नेता को सांप ने तब काटा जब वो सो रहीं थी। जब वह सुबह सोकर उठीं तो देखा पैर में सूजन है और फफोले पड़ चुके थे। पैर में दर्द था और जब जांच कराई तो पता चला कि भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी को सांप ने काटा है।

गनीमत ये रही कि सांप जहरीला नहीं था। ये भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी उदिता त्यागी हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की संयोजिका है। उदिता त्यागी कांवड़ लेने के लिए गईं थी और जब वह कांवड़ लेकर आ रहीं थी तो दूसरे दिन उन्होंने निर्धारित स्थल पर रात्रि विश्राम किया और वहीं पर उनके साथ ये घटना घटी। गनीमत ये रही कि सांप जहरीला नहीं था और उन्हें कोई आंच नहीं आई।

Next Story