Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हिंडन बैराज पर पौधरोपण अभियान के तहत बड़ी संख्या में रोपे गए पौधे

Neelu Keshari
20 July 2024 10:59 AM GMT
हिंडन बैराज पर पौधरोपण अभियान के तहत बड़ी संख्या में रोपे गए पौधे
x

-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में लगाए गए 12.68 लाख पौधे

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के आह्नान पर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने अर्थला के निकट हिंडन बैराज पर पौधरोपण अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। अभियान का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने पौधरोपण कर किया।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। इन पौधों का सरंक्षण भी किया जाए ताकि यह बड़े पेड़ बन सके। इसलिए सरकार ने इस बार एक पेड़ मां के नाम अभियान को नाम दिया है जिससे हम मां के नाम पेड़ लगाएं और भावनात्मक रूप से उनको संरक्षित कर सके। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण और सुरक्षा भी होनी चाहिए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ईशा तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में 12.68 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए 22 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें पांच मुख्य विभागों पंचायती राज को 3.80 लाख, नगर विकास विभाग को 3.28 लाख, वन विभाग को 1.26 लाख, पर्यावरण विभाग को 1.20 लाख, कृषि विभाग को .70 लाख का सहित अन्य विभागों को लक्ष्य दिया गया है। अभियान के दौरान 27 प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। हर पौधे की जिया टैगिंग भी की जाएगी।

इस अवसर पर सीडीओ अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्वत, डीपीआरओ प्रदीप कुमार द्विवेदी, बीएसए ओपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह, डीडी कृषि रामजतन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी निधि, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, समाजसेवी काजल छिब्बर आदि मौजूद रहे।

Next Story