
गाजियाबाद नगर निगम सीमा में लगाए जाएंगे 32 वाटर एटीएम, भीषण गर्मी में मिलेगी राहत

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत 32 वाटर एटीएम पेयजल लगाया जाएगा। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। करीब 1 महीने में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अस्थाई रूप से आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने के लिए महाप्रबंधक जल को निर्देश दिए हैं। साथ ही वाटर एटीएम पर नजर बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति की व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जा रहा है। शहर वासियों को नलकूपों तथा हैंडपंप के साथ-साथ वाटर एटीएम के माध्यम से भी जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, जलकल विभाग की टीम द्नारा लगातार मॉनिटरिंग का कार्य भी किया जा रहा है। बढ़ती गर्मी में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ हो इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम काम कर रहा है।