Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चोरी करने घर में घुसे 3 चोर जाग होने पर छत से कूदे, जानिए क्या चोर दबोचे गए ?

Neelu Keshari
20 Jun 2024 11:01 AM GMT
चोरी करने घर में घुसे 3 चोर जाग होने पर छत से कूदे, जानिए क्या चोर दबोचे गए ?
x

-चोर घर से 25000 और जेवरात चोरी कर ले गए

आर्यन

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के निशांत विहार कॉलोनी में एक घर में चोरी करने घुसे तीन चोर जाग होने पर छत से कूद गए। एक चोर छत से कूदने पर चोटिल हो गया और दो मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। चोर घर से 25000 रुपए और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस फरार चोरों की तलाश में जुट गई है।

निशांत कॉलोनी में विनय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात वह परिवार करने सदस्यों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। देर रात उनके घर तीन चोर घुस गए। चोरों ने घर से करीब 25000 रुपए और कीमती जेवराज चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुनकर विनय जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद तीनों चोर छत की तरफ भागे। जाग होने पर तीनों चोर छत से कूद गए। इस दौरान एक चोर छत से कूदने के कारण घायल हो गया। दो चोर मौके से फरार हो गए। विनय और आसपास के लोगों ने छत से गिरने पर घायल हुए संजय को पुलिस के हवाले कर दिया। छत से गिरने पर संजय को चोट आई। पुलिस ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विनय की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चोरों की तलाश की जा रही है।

Next Story