Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

17 साल की किशोरी का अगवा, घर से पैसे, सोने की अंगूठी और चेन गायब

Neelu Keshari
27 Jun 2024 7:35 AM GMT
17 साल की किशोरी का अगवा, घर से पैसे, सोने की अंगूठी और चेन गायब
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गोविंदपुरी निवासी एक महिला ने कोतवाली में अपनी 17 वर्षीय पोती की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मानवतापुरी कॉलोनी निवासी एक युवक उसके पोती को बहला फुसलाकर ले गया है। साथ ही उन्होंने आरोपी के परिवार पर उसे अनैतिक कार्य में धकेलने और बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश कर रही है।

गोविंदपुरी डबल स्टोरी कॉलोनी में एक महिला अपने पति और पोती के साथ रहती है। महिला के मुताबिक, वह दूसरे कमरे में थी। इसी बीच उनकी 17 वर्षीय पोती लापता हो गई। घर में से 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब थी। तलाशी के दौरान पता चला कि किशोरी को मानवतापुरी कॉलोनी निवासी करन बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़िता परिवार आरोपी युवक के घर पहुंचे तो उनके मकान पर ताला लगा हुआ था।

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी परिवार भी गायब है। महिला ने आरोपी परिवार पर किशोरी को अनैतिक कार्य में धकेलने या बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Next Story