Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

घर के अंदर पत्नी की हत्या के बाद खुद फंदे पर लटका पति, जाने पत्नी के साथ क्या था विवाद

Neelu Keshari
17 May 2024 11:45 AM GMT
घर के अंदर पत्नी की हत्या के बाद खुद फंदे पर लटका पति, जाने पत्नी के साथ क्या था विवाद
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक दंपती में विवाद चल रहा था। मृतक श्याम का भाई जब घर पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

श्याम (28) पत्नी प्रिया और बेटी कृष्ण के साथ धोनी के शंकर विहार कॉलोनी में रहते थे। श्याम के भाई प्रवीण जब घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। उसने अपने भाई और भाभी को आवाज लगाई। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने घर की दीवार पर सीड़ी लगाकर घर के अंदर गया। जब वह कमरे में गया तो देखा कि प्रिया मृत अवस्था में बेड पर और श्याम फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह करावल नगर दिल्ली में एक दुकान पर काम करता था। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। श्याम की बड़ी बहन रूमा ने अपने भाई और भाभी को फोन किया था। फोन नहीं उठने पर उसने अपने भाई प्रवीण को उनके घर भेजा।

सूचना पाते ही अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के कहीं और नौकरी करने से घर में विवाद हो रहा था। एसीपी ने बताया कि मौत की वजह की जानकारी की जा रही है।

Next Story