Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन

Neelu Keshari
13 May 2024 8:02 AM GMT
जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन
x

-पूर्व मंत्री पं. सतीश शर्मा बोले- समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ करना होगा संघर्ष

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार को विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जयनन्द शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगाों का स्वागत करते हुए कहा कि गाजियाबाद में काफी बहुमंजिला इमारतें है जिसमें भारत के कोने-कोने से लोग आकर निवास करते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उन्हें यह आभास कराये कि हम सभी मिलकर एक साथ कार्य करते हैं।

मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री पं. सतीश शर्मा ने कहा कि 'रेनूका' नन्दन और भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम अजर और अमर है। भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा और विश्व कल्याण के लिए पृथ्वी से आतताइयों का विनाश किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा।

संस्था के जिलाध्यक्ष पं. जयनंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण प्राचीन समय से ही सभी लोगों के हित में सोचता आया है। लोगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर सही मार्ग दिखाने का कार्य ब्राह्मण ही करते हैं। आज हम सभी को यह संकल्प लेना है कि जहां भी रहेंगे, वहां ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे और सभी की मदद करेंगे। सम्मेलन में सनातन धर्म को एकजुट करने और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय भी लिया गया।

इस कार्यक्रम में पं. आर एन पाण्डे, आर के शर्मा, शिव कुमार शर्मा, नितिन शर्मा, सूरज प्रकाश पाण्डे, परमानन्द शर्मा, परमानन्द गौड़, धीरज भार्गव, राधेश्याम शर्मा, वाई.पी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, आदेश शर्मा, अशोक शर्मा, राधेश्याम शर्मा, परमानन्द गौड़, अमित शर्मा, अमित गौड़, गौरव शर्मा, आदि सहित लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया।

Next Story