
केजरीवाल के चुनावी वादों को लेकर पंजाब की महिलाओं का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली की कड़ाके की ठंड में सियासी पारा ऊंचा है। दिल्ली में अगले महीने होने वाले चुनावों के बीच पक्ष और विपक्ष का हमला लगातार जारी है। इसी बीच, शनिवार की सर्द सुबह को पंजाब की महिलाओं का एक समूह अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए केजरीवाल के वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें 1000 रुपए देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया गया। जिसको लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन के बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा किAAP की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे। पंजाब में AAP की सरकार बने हुए 3 साल होने को हैं, लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनता ने चुनावों में इनके वादों पर भरोसा करते हुए इन्हें बहुमत दिया था। आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वे पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देंगे। अब ऐसा ही वादा दिल्ली की महिलाओं से किया है, लेकिन जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा?