Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

साइबर सुरक्षा के बिना हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित नहीं कर पाएंगे, आज से पूरे देश में जन जागरूकता अभियान शुरू: अमित शाह

Tripada Dwivedi
10 Sep 2024 8:18 AM GMT
साइबर सुरक्षा के बिना हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित नहीं कर पाएंगे, आज से पूरे देश में जन जागरूकता अभियान शुरू: अमित शाह
x

नई दिल्ली। दिल्ली में आज यानी मंगलवार को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। वहां पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा के बिना इस समय राष्ट्र का विकास असंभव है। प्रौद्योगिकी मानवता के लिए वरदान है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का बहुत अधिक उपयोग किया जा रहा है लेकिन साथ ही हम प्रौद्योगिकी के कारण कई खतरों को भी देख रहे हैं। साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। साइबर सुरक्षा के बिना हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित नहीं कर पाएंगे। I4C जैसे प्लेटफॉर्म इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर से I4C पूरे देश में जन जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है। 72 से अधिक चैनलों, 190 एफएम चैनलों और कई अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से हम इस अभियान को लोकप्रिय बनाने का प्रयास करेंगे। यह अभियान तब तक सफल नहीं होगा जब तक पीड़ितों को बचने का तरीका नहीं पता होगा। I4C ने 600 से अधिक सलाह जारी की हैं। इसने साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों, मोबाइल ऐप और खातों को ब्लॉक कर दिया है।

Next Story