Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली की सात सीटों पर खिलेगा कमल या...

Tripada Dwivedi
3 Jun 2024 2:00 PM GMT
दिल्ली की सात सीटों पर खिलेगा कमल या...
x

सोनू सिंह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लोकसभा की सात सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सातों सीटें जीती थी। वही 2019 में भी लगातार सातों सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी में केंद्र में सरकार बनाई थी। अगर एग्जिट पोल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी सातों सीटों पर हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेगी। बता दें कि इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गठबंधन किया है। जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चार उम्मीदवार उतारे हैं वही कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं। कांग्रेस चांदनी चौक, नॉर्थवेस्ट, नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी है। जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली की सीटों पर चुनाव लड़ी है।

खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने सात में से 6 टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। एकमात्र नई दिल्ली लोकसभा सांसद मनोज तिवारी को तीसरी बार मौका दिया गया है। दक्षिण दिल्ली से लगातार दो बार सांसद रहे रमेश विधूड़ी का टिकट काटकर रामवीर सिंह विधूड़ी को दिया गया है। बता दें कि रमेश विधूड़ी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्ढा को लगभग 3 लाख वोटों से हराया था। इस बार भाजपा ने रामवीर सिंह विधूड़ी पर विश्वास जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक सही राम पहलवान को साउथ दिल्ली से मैदान में उतारा। अधिकांश एग्जिट पोल दिल्ली की सातों सीट भाजपा के खाते में बता रहे हैं। जबकि कुछ एग्जिट पोल भाजपा को 6 सीटें दे रहे हैं। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।

Next Story