Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल और प्रियंका अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, जानिए सच

Khursheed Saifi
1 May 2024 12:08 PM GMT
राहुल और प्रियंका अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, जानिए सच
x

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की पारपंरिक सीट अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इस बारे में पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीट पर चारों ओर से माथापत्ती हो रही है कि यहां से राहुल और प्रियंका चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस बारे में मीडिया में खबरें चली थी कि राहुल और प्रियंका लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। इसका एक स्क्रीनशॉट सामने था कि वह लोकसभा में भाग नहीं लेंगे। वहीं, पीटीआई फैक्ट चेक ने दावा किया है कि जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो फेक है। कांग्रेस इस पर अभी घोषणा करेगी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक पोस्ट वायरल की थी कि राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे। फेसबुक पर इस स्क्रीनशॉट को कई यूजर ने साझा किया था। जब इसे गूगल पर चेक किया तो इसी पेज को कई नामों से शेयर किया गया था। दरअसल, राहुल और प्रियंका गांधी के नॉमीनेशन को लेकर अलग-अलग दावे किए गए।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इन दावों को जब चेक किया गया तो इस तरह का पार्टी या किसी तरह की प्रेस रिलीज नहीं मिली जिससे साबित हो कि पार्टी ने इन दोनों लोकसभा सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उतारने की घोषणा की हो और न ही इस तरह का दावा किया गया कि वह यहां चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Next Story