
हमें विश्वास था एक दिन यह कमल लोगों के दिलों में भी खिल जाएगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली। भाजपा की सदस्यता अभियान 2024 सोमवार से शुरू हो गया है। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहें।
शुभारंभ के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनसंघ के समय में पार्टी के कार्यकर्ता दीवारों पर पार्टी के प्रतीक 'दीये' बड़े उत्साह से बनाते थे। दूसरी पार्टी के नेता मजाक उड़ाते थे कि इससे हमें सत्ता में आने में मदद नहीं मिलेगी। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल इतने ध्यान से बनाया है कि हमें विश्वास हो गया कि एक दिन यह कमल लोगों के दिलों में भी खिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के मुद्दों के लिए सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते थे। इसलिए वे जेल जाते और बाहर आते रहे। 50 साल पहले, जनसंघ के लोग अहमदाबाद में 'सत्याग्रह' कर रहे थे और इतने सारे लोगों को सिर्फ आंदोलन करने के लिए जेल में डाल दिया गया था। जेल गई एक महिला कार्यकर्ता ने अपने 9 महीने के बच्चे के साथ एक महीना जेल में बिताया। इस तरह भाजपा यहां तक पहुंची।