Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर केजरीवाल की इजाजत का इंतजार! आप नेता ने कहीं बड़ी बात, जानें उन्होंने क्या कहा?

Neelu Keshari
9 Sep 2024 7:59 AM GMT
हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर केजरीवाल की इजाजत का इंतजार! आप नेता ने कहीं बड़ी बात, जानें उन्होंने क्या कहा?
x

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन अटकता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा आप के दो दिग्गज नेताओं के बयान से लग रहा है। आप नेताओं का कहना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जैसे ही उन्हें पार्टी के आलाकमान से इजाजत मिलती है तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है और हम लोग उम्मीदवारों की घोषणा करने की पूरी प्रक्रिया कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है। जैसे ही अरविंद केजरीवाल या पार्टी नेतृत्व की ओर से (गठबंधन को लेकर) निर्देश दिए जाते हैं तो हम उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो शाम तक हम अपने 90 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में लगी है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

Next Story