Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वरुण गांधी का टिकट कटने से जितिन की जीत पर नहीं पड़ने वाला कोई असर, जानिए क्या कहते हैं समीकरण?

Khursheed Saifi
9 April 2024 12:25 PM GMT
वरुण गांधी का टिकट कटने से जितिन की जीत पर नहीं पड़ने वाला कोई असर, जानिए क्या कहते हैं समीकरण?
x

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र पीलीभीत से इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जितिन प्रसाद को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है। ऐसे में पार्टी के ऊपर अतिरिक्त दवाब है कि कैसे इस आकंड़े को पार किया जाए। वरुण गांधी की तरह ही दिल्ली समेत कई लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद का टिकट काटा गया है। भाजपा अपनी विकासशील छवि को मजबूती देना चाहती है, इसलिए उन्होंने जितिन प्रसाद को यहां से उतारा है।

क्या कहते हैं समीकरण

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें से बरेली सीट से सपा विधायक है। जबकि चारों क्षेत्र से भाजपा के विधायक है। ऐसे में समीकरण देखे तो इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी अपना परचम लहरा सकते हैं। वहीं, इसके साथ ही जातीय समीकरण को देखे तो पता चलता है कि यहां पर ब्राह्मण और कुर्मी वोट बैंक ज्यादा है। जिसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी मिलेगा। पीलीभीत पर बीजेपी विशेष तौर पर ध्यान दे रही है क्योंकि यहां से वरुण गांधी का टिकट काटा गया है। ऐसे में अगर सपा या कांग्रेस का कोई उम्मीवार यहां से जीत दर्ज करता है तो यह साख का सवाल हो जाएगा।

भाजपा के पोस्टर पर जितिन प्रसाद लेकिन वरुण रहे नदारद

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत से चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, पार्टी के पोस्टर पर वरुण गांधी दिखाई नहीं दिए और ना ही वह मंच पर कहीं दिखाई दिए। दूसरी तरफ जितिन प्रसाद पीएम मोदी की बगल में खड़े नजर आए। पीएम मोदी ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दोनों पार्टियां सीएए का विरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में चारों ओर भारत की चर्चा हो रही है। ये आपके मत और समर्थन का कारण हुआ है।

Next Story