Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP Weather : तेवर दिखाने लगी गर्मी, दिल्ली मेंआज 42 डिग्री, यूपी में झांसी झुलसी सबसे ज्यादा; दो दिन और बढ़ेगा पारा, लू की चेतावनी

UP Weather : तेवर दिखाने लगी गर्मी, दिल्ली मेंआज 42 डिग्री, यूपी में झांसी झुलसी सबसे ज्यादा; दो दिन और बढ़ेगा पारा, लू की चेतावनी
x

UP Weather : लखनऊ। गर्मी धीरे-धीरे ही सही पर अपने पूरे तेवर में आने लगी है। शनिवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा और यहां पारा 45 डिग्री को पार कर 45.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि प्रयागराज भी 44.8 डिग्री पर तपा। शुक्रवार को मुकाबले दोनों शहरों के तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान झांसी में 43.2 और प्रयागराज में 42.2 डिग्री था। झांसी शनिवार को लू की चपेट में रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में प्रभावी वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक 21 से लेकर 23 मई तक प्रदेश के कई इलाकों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, जाल न, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकें शामिल हैं।

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, आगरा समेत प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतमम तापमान 40 या 40 से अधिक रहा। गर्मी का अहसास इसलिए भी अधिक होरहा है कि तापमान अब सामान्य से अधिक होने लगा है।

वार्ता 24 संवाददाता

वार्ता 24 संवाददाता

    Next Story