Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP Nikay Chunav Result 2023: 17 में से 17 निगमों पर खिला कमल: पिछली बार हारे मेरठ-अलीगढ़ भी छीने, क्लीन स्वीप पर योगी का बड़ा ऐलान

Trinath Mishra
13 May 2023 2:40 PM GMT
UP Nikay Chunav Result 2023: 17 में से 17 निगमों पर खिला कमल: पिछली बार हारे मेरठ-अलीगढ़ भी छीने,  क्लीन स्वीप पर योगी का बड़ा ऐलान
x
योगी आदित्यनाथ बोले, सभी के लिए करूंगा काम, जनता के भरोसे को तोड़ूंगा नहीं

राजनीति के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज शहरों की सरकार के नतीजे सामने आ गए। यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट आने के बाद पिक्चर साफ हो गई है। मेयर चुनाव की 17 से 17 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। वहीं 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, भाजपा दोनों ही बड़े अंतर से आगे है। वोटों की गिनती जारी है। तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है।

कानपुर मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, 2 लाख के बड़े अंतर से हराया

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय 1 एक लाख 77 हजार से जीत हासिल की है। भाजपा की प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को हराया है। प्रमिला पांडेय को मिले 4 लाख 40 हजार 353 वोट मिले और सपा की वंदना बाजपेई को मिले 2 लाख 62 हजार 507 वोट। कांग्रेस से अशनी अवस्थी को 90 हजार 480 वोट मिले हैं। बसपा से अर्चना निषाद को 52 हजार 143 वोट मिले हैं।

लखनऊ मेयर चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से सपा को दी मात

लखनऊ मेयर चुनाव में बीजेपी की हुई बम्पर जीत। बीजेपी उम्मीदवार ने 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता। भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को 502660 वोट मिले। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी संगीता जायसवाल को 102633 वोट मिले। बसपा की शाहीन बानो को 75997 वोट मिले, बीजेपी की लखनऊ में बड़ी जीत।

सोनभद्र में नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट भाजपा की झोली में, निकाय चुनावों में बीजेपी ने लहराया परचम

नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट भाजपा की झोली में गयी है। भाजपा की राबर्ट्सगंज नगरपालिका सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक रूबी प्रसादने अपने प्रतिद्वन्दी सपा की उषा सोनकर को 7 हजार के बड़े अंतर से हराया। भाजपा की रूबी प्रसाद को 15639 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की उषा सोनकर को 8052 मत मिले। राबर्ट्सगंज नगरपालिका की सीट एससी (महिला) के लिये आरक्षित थी जिसमे भाजपा की प्रत्याशी पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

रूबी प्रसाद ने जीत के बाद समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद दिया उनका कहना था कि नगरपालिका से हाल में ही जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बिजली पानी की समस्या आम है लेकिन शहरी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या अधिक है ऐसे में उनका ध्यान इन समस्याओं के निदान की तरफ रहेगा। इसके अलावा नजूल भूमि,शहर में टॉयलेट की समस्या,पार्कों का नहीं होना आदि समस्यायें रहीं है। उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है।

इसलिए नगर पालिका के कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। राबर्ट्सगंज नगर पालिका आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। इसके अलावा 9 नगर पंचायतों में भी भाजपा की स्थिति दमदार रही। चुर्क-गुरमा नगरपंचायत में भाजपा की मीरा यादव,चोपन नगर पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्यासी उस्मान अली,दुद्दी में भाजपा के कमलेश कुमार,पिपरी में भाजपा के दिविजय सिंह, के उम्मीदवार विजयी रहे वहीं रेनूकूट में निर्दल ममता सिंह,अनपरा में निर्दल प्रत्यासी,डाला में सपा की फूलमती देवी,ओबरा में सपा की चांदनी,घोरावल में बीएसपी के सूरज श्रीवास्तव विजयी रहे।

बरेली नगर निगम मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम दोबारा जीते, 80 वार्डों में 50 भाजपा पार्षद विजयी

बरेली नगर निगम मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इकबाल सिंह तोमर उर्फ आईएस तोमर को रिकॉर्ड मतों से हराया है। गौतम ने लगातार दूसरी बार मेयर बनकर कीर्तिमान भी बनाया है। नगर निगम बरेली में 80 वार्ड में आधा से ज्यादा 50 वार्ड में भाजपा पार्षद चुने गए। शनिवार सुबह 8:00 बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम पहले राउंड से ही लगातार बढ़त बनाए रहे। जो 28 वां राउंड पूरा होते ही भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान मेयर उमेश गौतम ने 56,328 वोटों से जीत दर्ज करा दी।

मुबारकपुर निर्दल प्रत्याशी सभा शमीम में एकतरफा 10124 वोटों से जीता

मुबारकपुर में निर्दलीय प्रत्याशी सबा शमीम ने एक तरफा 10124 मतों से भारी जीत दर्ज कर की है। सबा शमीम को कुल 22719 मत, सपा की तैय्यबा अंजुम को 12595 मत और भाजपा को 11353 मत प्राप्त हुए।

भाजपा प्रत्याशी ने 1,67,271 और सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी व दो बार मेयर रहे डा. आईएस तोमर को 1,10,943 वोट मिले। बरेली निकाय चुनाव में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वह 56,328 वोटों से महापौर पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व मेयर और इस बार निर्दलीय प्रत्याशी डॉ इकबाल सिंह तोमर को हराया है। भाजपा के उमेश गौतम को 1,67,271 वोट मिले। डॉ. आईएस तोमर को 1,10,943 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी को 26,975 वोट मिले। बसपा यूसुफ जरीवाला 16,862 वोट जुटा पाए। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि मुकाबला दो प्रत्याशी उमेश गौतम (भाजपा) और (सपा) समर्थित डॉ. आईएस तोमर में ही माना जा रहा था।

गौतम 2017 में भाजपा से पहली बार मेयर चुने गए थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर भी दो बार 2000 और 2012 में मेयर रहे चुके हैं, इस बार उन्हें सपा का समर्थन था। गुरुवार 11 मई को हुए मतदान में 44.99 प्रतिशत वोटिंग हुई। नगर निगम में आठ लाख 47 हजार 763 हैं। जबकि 3 लाख 47 हजार 548 वोट पड़े। कांग्रेस से डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, बसपा से यूसुफ, ओवैसी की पार्टी AIMIM से सरताज समेत 13 मेंयर पद पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। बरेली नगर निगम बरेली में 80 वार्ड में 50 से ज्यादा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। जबकि समाजवादी पार्टी दो का आंकड़ा पूरा नहीं कर पाया है।

बस्ती में दिखा बीजेपी का जलवा, 10 में से 5 पर खिला कमल

बस्ती जनपद में भाजपा का जलवा दिखा है। यहां 10 में से 5 पर बीजेपी का खिला कमल खिला है। 4 पर सपा और 1 पर बीएसपी ने जीत दर्ज की है। बस्ती नगर पालिका पर सपा का कब्जा हुआ है।11438 वोट से सपा की नेहा वर्मा ने बीजेपी को हराया है। कप्तानगंज नगर पंचायत पर भी सपा की साइकिलदौड़ी है। 925 वोट से चंद्र प्रकाश चौधरी विजय हुए हैं। रूधौली नगर पंचायत पर सपा का परचम लहराया है।

1256 वोट से सपा के धीरशेन निषाद जीते, बीजेपी फिर हुई निराश। हरैया नगर पंचायत पर सपा का फिर से रिकॉर्ड बना है। चौथी बार सपा 1139 मतों से बीएसपी को हराकर विजई हुए हैं। गणेशपुर नगर पंचायत पर पहली बार हुए चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। 806 वोटो से निर्दल प्रत्याशी को हराया है। गायघाट नगर पंचायत पर भी बीजेपी का कमल खिला है। सुनील उर्फ छोटू 1260 वोटों से सपा को हराया है।

बभनान नगर पंचायत पर सपा का किला ढह गया है। बीजेपी के प्रबल मलानी 1542 वोटों से जीत गए हैं। बनकटी नगर पंचायत पर पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की उर्मिला देवी 2738 वोट से जीती हैं। नगर पंचायत नगर पर कांटे की टक्कर दिखी है, निर्दल प्रत्याशी को बीजेपी कंडीडेट ने 119 वोट से हराया है। मुंडेरवा नगर पंचायत पर बीएसपी का हाथी दहाड़ा है। यहां बीएसपी प्रत्याशी सुनील सिंह 50 वोट से विजय हुए हैं।

गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी का डंका सुनीता यादव ने हासिल की बड़ी जीत

गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मेयर पद प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2,87,656 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार निशारा खान को शिकस्त दी है। काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद से ही बीजेपी की सुनीता दयाल आगे चल रही थीं। कुछ देर पहले ही रेस में आगे रहने के चलते उनकी जीत तय मानी जा रही थी। कहा जा रहा है कि यह सुनीता दयाल की सबसे बड़ी जीत भी हो सकती है।

जालौन के कोंच नगर पालिका में बीजेपी ने 36 साल बाद हासिल की जीत

जालौन के कोंच में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी को 36 साल बाद जीत मिली है। यहां भाजपा के प्रदीप गुप्ता 6562 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। दूसरे पर निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान सिरोठिया रहे जिन्हें 6419 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने 143 मतों से जीत दर्ज कराई है।

Trinath Mishra

Trinath Mishra

Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.

Next Story