Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी के डिप्टी सीएम सम्राट का प्रियंका पर प्रहार, कहा- इस बार के चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाएगी

Khursheed Saifi
17 April 2024 1:21 PM GMT
यूपी के डिप्टी सीएम सम्राट का प्रियंका पर प्रहार, कहा- इस बार के चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाएगी
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रियंका गांधी के बयान पर उलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले लोकसभा चुनाव में खाता खोलने की स्थिति बनाए। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में कोई सीट जीत पाएगी या नहीं ये पता नहीं। चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच रहकर काम करना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी ने 55को साल तक देश पर राज्य किया। इस देश को लूटने का काम किया उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने 55 साल तक क्या काम किया।

प्रियंका ने भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा कि पीएम मोदी किस आधार पर कह रहे हैं कि 400 सीट जीतेंगे, यह क्या उन्होंने ज्योतिष के आधार पर कहा है। आज चुनाव हो और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी न हो, ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो तो मैं दावे के साथ कहती हूं कि भाजपा 180 से ज्यादा सीट नहीं जीत सकती है। अब इस पर सम्राट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार खाता भी खोल पाएगी या नहीं ये पता नहीं।

वहीं, प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव जनता का चुनाव होना चाहिए। जनता के मुद्दे पर होना चाहिए। पीएम मोदी रोजगार, किसानों और मंहगाई के मुद्दो पर बात नहीं करते हैं। भाजपा की जनसभाओं में जनता का ध्यान भटकाने की बात होती है। प्रियंका ने कहा कि मैं जहां भी जाती हूं, लोगों से अपने लिए मतदान करने की विनती करती हूं। आप इस चुनाव को अपने मुद्दों के लिए बनाइए। इसके साथ ही उन्होंने संविधान बदलने के सवाल पर कहा कि अगर संविधान बदल देंगे तो आरक्षण का क्या होगा। प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बात का जवाब कौन देगा।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में वहीं पुरानी बातों को दोहराया जो पिछले 10 साल में करते आए हैं। आज के समय में आम आदमी और महिला के जीवन में कोई प्रगति नहीं आई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, मंहगाई घट नहीं रही है। आज रामनवमी का त्योहार है किसी के पास खरीदने के लिए पैसे नहीं है। मंहगाई की वजह से आम आदमी के खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं और पीएम मोदी के आस-पास के लोग उन्हें बताना नहीं चाहते कि मंहगाई बढ़ रही है।

Next Story