Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी सीएम का बड़ा दावा! पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर पाकिस्तान हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा

Neelu Keshari
14 Aug 2024 11:46 AM GMT
यूपी सीएम का बड़ा दावा! पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर पाकिस्तान हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम विभाजन की त्रासदी दोबारा नहीं होने देंगे।

सीएम योगीने महर्षि अरविंदो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 1947 से पहले और आजादी मिलने के बाद कहा था कि अध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान कोई वास्तविकता नहीं है। पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर पाकिस्तान हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। अध्यात्मिक जगत में जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है, उसे नष्ट होना ही है। उन्होंने कहा कि उसकी नष्टता को हमें संदेह की निगाह से नहीं देखना चाहिए, हमें यह मानना होगा कि यह होगा। हमें भी इसके लिए तैयार रहना होगा। हमें अपनी गलती से सीखना होगा। जिसने हमें विभाजन की त्रासदी के रूप में पहुंचाया है, उससे हमें उभरना होगा। जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर हमें राष्ट्र प्रथम भाव के साथ काम करना होगा।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं है बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। जितनी स्वतंत्रता भारत ने अपने नागरिकों को दी है, दुनिया में किसी भी देश में अपने नागरिकों को नहीं प्राप्त हुई है। हमें अपने संविधान निर्माताओं के प्रति अपार सम्मान करना चाहिए। हमें सरदार पटेल की दृढ़ता का सम्मान करना चाहिए। हमें बाबा साहब अंबेडकर को नमन करना चाहिए, जिन्होंने अपनी पीड़ा के बावजूद देश के हर समुदाय को ध्यान में रखते हुए संविधान तैयार किया।

Next Story