
केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान! 2035 तक भारत के पास होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन

नई दिल्ली। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत लगातार प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा जिसका नाम (बीएएस) रखा गया है। बता दें कि अब तक नासा और चीन ने ही अंतरिक्ष में अपना स्टेशन बनाया है।
जानकारी हो कि अंतरिक्ष स्टेशन दरअसल में एक यान ही होता है जो अंतरिक्ष में लंबे समय तक अपना अस्तित्व कायम रख सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के लिए योजनाओं का अनावरण किया है, जो भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन बनने के लिए तैयार है। 52 टन वजनी बीएएस शुरू में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मेजबानी करेगा। हालांकि, भविष्य में इसकी क्षमता छह तक बढ़ाने की योजना है। बंगलूरू के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में आयोजित कन्नड़ तकनीकी संगोष्ठी में यह प्रमुख जानकारी सामने आई है।