Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूक्रेन ने रूस की 45 ड्रोन को मार गिराया, राजधानी मॉस्को क्षेत्र में 11 ड्रोन को किया नष्ट

Tripada Dwivedi
21 Aug 2024 11:38 AM GMT
यूक्रेन ने रूस की 45 ड्रोन को मार गिराया, राजधानी मॉस्को क्षेत्र में 11 ड्रोन को किया नष्ट
x

नई दिल्ली। ढाई साल से अधिक समय होने को जा रहा है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूसी रक्षा बल के अधिकारियों ने बताया है कि रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र में 11 ड्रोन को नष्ट किया। जबकि पूरे देश में रातभर में 45 ड्रोन को मार गिराया गया। हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

नष्ट किए गए 45 ड्रोन में 11 मॉस्को, ब्रायंस्क के सीमावर्ती इलाके में 23, बेलगोरोद क्षेत्र में छह, कलुगा में तीन और कुर्स्क क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि पोडोल्स्क शहर के ऊपर कुछ ड्रोन को नष्ट किया गया।

Next Story