Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदला, प्रियंका ने कहा दरबार की नहीं शहंशाह की अवधारणा!

Tripada Dwivedi
25 July 2024 10:38 AM GMT
राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदला, प्रियंका ने कहा दरबार की नहीं शहंशाह की अवधारणा!
x

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदल दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप रखा है।

राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल के नाम बदलने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है लेकिन शहंशाह की अवधारणा है।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बयान में कहा है कि नाम बदलने का मकसद राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचार का प्रतिबिम्ब बनाना है।

Next Story