Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बहराइच हिंसा के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, अस्पताल में भर्ती

Tripada Dwivedi
17 Oct 2024 10:55 AM GMT
बहराइच हिंसा के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, अस्पताल में भर्ती
x

बहराइच। बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज खान और फहीम का एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। दोनों आरोपी घायल हैं। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। एनकाउंटर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ। बहराइच हिंसा में अब तक पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी को ढाई बजे के करीब अस्पताल लाया गया था। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों की स्थिति नॉर्मल है।

एनकाउंटर को लेकर पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। जहां पर दोनों आरोपी को भर्ती कराया गया है। उस मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।

Next Story