Begin typing your search above and press return to search.

State
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर, पांच की मौत, 15 घायल
Tripada Dwivedi
21 Nov 2024 10:55 AM IST

x
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बड़े हादसा की खबर आ रही है। अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर प्राइवेट बस ट्रक से टक्करा गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 अन्य घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब ढाई बजे के आस-पास हुआ है। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था जबकि हादसे में घायल कंडक्टर आकाश यादव का कहना है कि डाइवर ने नशा नहीं किया था।
बताया जा रहा है कि अयोध्या के कृष्णा ट्रेवल्स की बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर नंबर-56 के पास बस बियर की खाली बोतलों से भरी ट्रक में जा घुसी।
Next Story