
भाजपा के तीन वर्तमान सांसदों का कटा टिकट, बलिया से नीरज शेखर और मैनपुरी से जयवीर सिंह लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए 7 लोगों की सूची जारी की है। हालांकि, इस बार के चुनाव में तीन वर्तमान सांसदों का टिकट कट गया है। वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रीता बहुगुणा और केसरी देवी पटेल का टिकट कटा है जबकि बालिया से नीरज शेखर और मैनपुरी से जयवीर सिंह चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ एस.एस. अहलुवालिया और संजय टंडन को टिकट दिया गया है। यानी पार्टी ने कुल 9 लोगों की सूची जारी की है।
लोकसभा क्रमांक एवं नाम- उम्मीदवार का नाम
1 चंडीगढ़ - संजय टंडन
2 मैनपुरी - जयवीर सिंह ठाकुर
3 कौशाबी- विनोद सोनकर
4 फूलपुर - प्रवीण पटेल
5 इलाहाबाद- नीरज त्रिपाठी
6 बलिया- नीरज शेखर
7 मधलीशहर- बीपी सरोज
8 गाजीपुर- पारस नाथ राय
9 आसनसोल- एस.एस अहलुवालिया