Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरिद्वार में इस बार आर-पार की लड़ाई, परिवहन यूनियन ने किया फैसला, त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से दिलाएंगे जीत

Khursheed Saifi
12 April 2024 10:01 AM GMT
हरिद्वार में इस बार आर-पार की लड़ाई, परिवहन यूनियन ने किया फैसला, त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से दिलाएंगे जीत
x

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस समय पूरे देश में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पिछले चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट मिली थी लेकिन इस बार पार्टी 400 का आंकड़ा पार करना चाहती है। इसी गहमागहमी में पीएम मोदी देशभर में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने के लिए ऑटो रिक्शा यूनियन, टैक्सी यूनियन, ई रिक्शा यूनियन, मैक्स यूनियन टाटा ,सुमो यूनियन, विक्रम यूनियन शुक्रवार यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ आए हैं।

संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में सभी यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जीत दिलाएंगे और इसके लिए जो भी कार्य योजना तय की गई उसे पर जोर-शोर से किया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में जनसंपर्क के द्वारा पीएम मोदी और भाजपा के विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया सभी यूनियन में आम सहमति बनी और भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संकल्प लेकर आगे की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में विशेष रूप से ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य नागर जी, आलोक कुमार पाण्डेय ,पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति रहे।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं, हरिद्वार से 2019 के चुनाव में रमेश पोखरियाल निशंक ने 36 फीसदी वोट शेयर के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था। अब हरिद्वार में आर-पार की लड़ाई है क्योंकि जिले में परिवहन यूनियन ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीत दिलाने का संकल्प लिया है।

Next Story