Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली के नाम दर्ज कीर्तिमान

SaumyaV
29 Dec 2023 6:28 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली के नाम दर्ज कीर्तिमान
x

विराट ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। इनमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को भले ही करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कभी नहीं हो सका। क्रिकेट 1877 से खेला जा रहा है। तब से लेकर अब तक विराट वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर सात अलग-अलग कैलेंडर ईयर में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने सबसे ज्यादा सात बार एक कैलेंडर ईयर में 2000+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। विराट ने दूसरी पारी में 82 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली और मुकाम हासिल किया। हालांकि, वह टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सके।

विराट ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। इनमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2012 में 2186 रन, साल 2014 में 2286 रन, साल 2016 में 2595 रन, साल 2017 में 2818 रन, साल 2018 में 2735 रन और साल 2019 में 2455 रन बनाए थे। 1877 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले जाने के बाद से (आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार) किसी अन्य खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं। संगा ने छह बार ऐसा किया है।

विराट कोहली ने कब-कब एक कैलेंडर ईयर में 2000+ रन बनाए (तीनों फॉर्मेट मिलाकर)

साल रन औसत 100/50

2012 2186 53.31 8/10

2014 2286 55.75 8/12

2016 2595 86.50 7/13

2017 2818 68.73 11/10

2018 2735 68.37 11/9

2019 2455 64.60 7/14

2023 2048 66.06 8/10

संगकारा ने 2013 (2868 रन), 2006 (2609 रन), 2009 (2436 रन), 2011 (2267 रन), 2012 (2148 रन) और 2004 (2124 रन) में ऐसा किया था। वहीं, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पांच-पांच बार ऐसा किया है। जयवर्धने ने 2001 (2313 रन), 2007 (2230 रन), 2006 (2179 रन), 2009 (2094 रन) और 2013 (2007 रन) में ऐसा किया था। सचिन ने 1998 में 2541 रन, 1996 में 2234 रन, 2007 में 2201 रन, 2002 में 2133 रन और 1997 में 2011 रन बनाए थे।

Next Story