Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव की जनसभा में फिर बरपा हंगामा! कार्यकर्ताओं ने फाड़ डाले पर्दे, पुलिस पर भी किया पथराव, जानिए कार्यकर्ता होश खो रहे है या जोश बढ़ रहा है

Tripada Dwivedi
22 May 2024 12:59 PM GMT
अखिलेश यादव की जनसभा में फिर बरपा हंगामा! कार्यकर्ताओं ने फाड़ डाले पर्दे, पुलिस पर भी किया पथराव, जानिए कार्यकर्ता होश खो रहे है या जोश बढ़ रहा है
x

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं ने वहां लगे पर्दों को फाड़ डाला। इसके बाद पुलिस ने जब उन पर लाठियां बरसाईं तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।

गोपालपुर की जनसभा में उपद्रव

लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोपालपुर और सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सबसे पहले वह गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित बघैला ताल में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। जिससे वहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला।

भदुली की जनसभा में भी उपद्रव

इसके बाद अखिलेश सदर विधानसभा के भदुली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगे पर्दों को फाड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से भागते हुए पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। अखिलेश ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

Tripada Dwivedi

Tripada Dwivedi

    Next Story