Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली के सीएम आवास पर स्वतंत्रता दिवस के मौके नहीं फहराया गया तिरंगा, सुनीता ने कहा आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे

Tripada Dwivedi
15 Aug 2024 6:25 AM GMT
दिल्ली के सीएम आवास पर स्वतंत्रता दिवस के मौके नहीं फहराया गया तिरंगा, सुनीता ने कहा आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे
x

नई दिल्ली। आज 78 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के सीएम आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दी है।

सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि आज सीएम आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफसोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी।

इससे पहले आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आजादी मिली लेकिन सैकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियां खायीं, जेल गये और अपनी जान की कुर्बानी दी हमें यह आजादी दिलवाने के लिए। उन लोगों को कभी भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन आजाद भारत में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमे में फंसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम ये प्रण लेते हैं कि आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Next Story