
बंटोगे तो कटोगे का नारा हुआ कामयाब! यूपी उपचुनाव में भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में हार के बाद सीएम योगी ने विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा 7 सीटों पर लीड कर रही है। वही समाजवादी पार्टी सिर्फ 02 सीटों से आगे चल रही है।
चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दी और लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है। यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। बंटोगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सुरक्षित रहेंगे।