Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा की जनता ने रचा इतिहास! हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया: पीएम मोदी

Tripada Dwivedi
8 Oct 2024 5:41 PM GMT
हरियाणा की जनता ने रचा इतिहास! हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया: पीएम मोदी
x

चंडीगढ़। हरियाणा में आज भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बना लिया है। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बन रही है। हरियाणा में जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं को अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने आभार करता हूं जिन्होंने फिर से भाजपा को मौका दिया और उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया। वहीं साथ ही जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनने की बधाई दी और कहा कि-कश्मीर में दशकों बाद शांतिपूर्ण चुनाव और मतगणना हुई है। यह लोकतंत्र की जीत को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना ताना। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस हमारे समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, वो गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहते हैं। हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को भूलना नहीं है कि ये कांग्रेस ही है, जिसने उनपर सबसे ज्यादा अत्याचार किया है। ये कांग्रेस है, जिसने उन्हें इतने दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। कांग्रेस लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने की कोशिश की गई लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वे देश के साथ हैं, वे भाजपा के साथ हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हरियाणा के लोगों ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा की स्थापना 1966 में हुई थी और प्रमुख नेताओं को राज्य का नेतृत्व करने का मौका मिला है। ये नेता देशभर में मशहूर थे। आज तक हरियाणा में 13 चुनाव हुए हैं और इनमें से 10 में हरियाणा की जनता ने हर पांच साल में सरकार बदल दी। हालांकि, हरियाणा के लोगों ने कुछ उल्लेखनीय हासिल किया है। पहली बार किसी सरकार को मौका दिया गया है।

Next Story