Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन के मामले में हुई थी हत्या

Tripada Dwivedi
17 July 2024 4:57 PM GMT
मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन के मामले में हुई थी हत्या
x

दरभंगा। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है।

जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी। मुख्य आरोपी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में गठित SIT, कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (STF), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से घटना का उद्भेदन किया गया।

दरभंगा में ही रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले काजिम अंसारी ने अपने साथियों के साथ जीतन सहनी की हत्या की। पूरी घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Next Story