Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रोहिणी आचार्य के चलते छपरा में माहौल गर्म, बिहार में चुनावी रंजिश के बीच गोलीबारी, एक की मौत दो घायल

Tripada Dwivedi
21 May 2024 5:59 AM GMT
रोहिणी आचार्य के चलते छपरा में माहौल गर्म, बिहार में चुनावी रंजिश के बीच गोलीबारी, एक की मौत दो घायल
x

छपरा, बिहार। छपरा में सोमवार को मतदान था। चुनावी रंजिश को लेकर छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलपा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच गोली चली। इसमें तेलपा निवासी नागेंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय की मौत हो गई। दो लोग जख्मी हैं। दोनों घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी अमन समीर एवं एसपी डॉक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं। चंदन राय की मौत के बाद सदर अस्पताल में उनके स्वजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी

इस गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मतदान के दिन सोमवार को बड़ा तेलपा के बूथ पर राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर दोनों समर्थकों के बीच विवाद हुआ था।

जाति विशेष के लोग पर गोली चलाने का आरोप

चंदन राय के घर वाले एक जाति विशेष के लोग पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। चंदन राय के दाहिने तरफ सीने में गोली लगी है जिससे उनकी मौत हुई है। घटना को लेकर पूर्व मंत्री जितेंद्र राय सदर अस्पताल में पहुंचे हुए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।

Next Story