Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कर्पूरी ठाकुर को लेकर तेजस्वी का पीएम पर तंज, कहा- सम्मान देकर कर उनके विचार का विरोध कर रहे

Khursheed Saifi
1 May 2024 8:02 AM GMT
कर्पूरी ठाकुर को लेकर तेजस्वी का पीएम पर तंज, कहा- सम्मान देकर कर उनके विचार का विरोध कर रहे
x

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले कार्पूरी ठाकुर को सम्मानित किया लेकिन वह उनके विचारों के विरोध कर रहे हैं।

पीएम मोदी के पास जानकारी का अभाव है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन पीएम मोदी उनके विचारों का विरोध कर रहे हैं। जब कर्पूरी ठाकुर पहली बार मुख्यमंत्री बने। सभी सामाजिक रूप से पिछड़ी जातियां, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, पहली बार आरक्षण मिला, क्या कर्पूरी ठाकुर के फैसले को गलत कहना सही है?

वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव इन दिनों एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। महागठबंधन के प्रत्याशियों भी जिलों में बारी-बारी अपना वोट बैंक साधने में लगे हुए हैं। वहीं, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बीच जुबानी जंग जारी है। दरअसल, तेजस्वी यादव के लिए हाजीपुर में हेलीपैड बनवाया गया था लेकिन उनकी अनुमति के बिना हेलीकॉप्टर लैंड करा दिया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को पत्र लिखकर आरजेडी जिलाध्यक्ष वैजनाथ चंद्रवंशी ने कार्रवाई की मांग की।

Next Story