Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सिरौली में अचानक विस्फोट, हादसे में दो की मौत, पांच से छह लोग घायल

Tripada Dwivedi
2 Oct 2024 3:08 PM GMT
सिरौली में अचानक विस्फोट, हादसे में दो की मौत, पांच से छह लोग घायल
x

बरेली। सिरौली के कल्याणपुर गांव में अचानक से विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में तीन-चार मकान गिर गए। मकान गिरने से कुछ लोगों के दबे होने की संभावना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस उन्हें निकालने का काम कर रही है।अभी विस्फोट की स्पष्ट जानकारी नहीं पता चल पाई है। पटाखों के भी कुछ ट्रेस मिले हैं।

पीएचसी रामनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार पीएचसी पर अभी तक छह लोग पहुंच चुके हैं। CMO विश्राम सिंह ने कहा कि सिरौली क्षेत्र की घटना है जिसमें 3 घायल लोगों को हमारे आपातकालीन वार्ड में लाया गया है। 2 शव भी लाए गए हैं। एक शव अज्ञात है और दूसरा शव 55 वर्षीय सितारा नामक महिला का है।

बरेली के SP अकमल खान ने बताया है कि सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर से एक मकान और आस-पास के अन्य 3 मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल रवाना किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Next Story