Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड टूटने के तुरंत बाद मेघ ने घेरा आसमान, हुई बारिश

Tripada Dwivedi
29 May 2024 12:04 PM GMT
x

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को गर्मी का रिकॉर्ड टूटने के तुरंत बाद ही यहां हुई भारी बारिश ने मौसम के मिजाज को पल भर में बदल दिया। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान भी नीचे गिर गया।

दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं शाम होते-होते मौसम का मिजाज ही बदल गया। नोएडा गाजियाबाद जैसे इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

Next Story