
Sonia Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।
मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
राजनीति में एक्टिव हुईं गांधीलो
कसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।