
सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल, 'एम्बुलेंस मैन' के नाम से जाने जाते हैं

नई दिल्ली। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद भगत सिंह सेवा दल (एसबीएस) फाउंडेशन के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी ने आज आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप के सदस्य के रूप में शपथ ली।
जितेंद्र सिंह शंटी के पार्टी में शामिल होने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें 'एम्बुलेंस मैन' के नाम से जाना जाता है। मुझे बताया गया है कि उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया है। कोविड काल में जब लोग अपने परिवार के शव लेने से डर रहे थे, तब उन्होंने उन शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया, और खुद कोविड का शिकार होने के बावजूद अपना कार्य जारी रखा। उनके इस समर्पण के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अब वह राजनीति में आकर लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया है। इससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।