Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चौंकाने वाली घटना: 5...
मुख्य समाचार
चौंकाने वाली घटना: 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे ने तीसरी क्लास के स्टूडेंट के ऊपर चलाई गोली, बच्चा गंभीर रूप से घायल
Tripada Dwivedi
31 July 2024 5:12 PM IST

x
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में आज एक नर्सरी क्लास का 5 साल का बच्चा तीसरी क्लास के स्टूडेंट के ऊपर गोली चला दी।
नर्सरी क्लास का बच्चा अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था। स्कूल प्रार्थना से पहले नर्सरी के छात्र ने तीसरी क्लास के 10 वर्षीय स्टूडेंट आसिफ पर गोली चला दी। गोली आसिफ के बाएं हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसिफ को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने लालपट्टी गांव स्थित एनएच 327 को करीब आधे घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस से अभियुक्त की गिरफ्तारी करने की मांग की।
Next Story