Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP को झटका, देवेंद्र सिंह बबली बीजेपी में शामिल, सुनील सांगवान ने भी थामा बीजेपी का दामन

Neelu Keshari
2 Sep 2024 8:08 AM GMT
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP को झटका, देवेंद्र सिंह बबली बीजेपी में शामिल, सुनील सांगवान ने भी थामा बीजेपी का दामन
x

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली आज सोमवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा गुरुग्राम के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट सुनील सांगवान और संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।

बीजेपी में शामिल होने पर देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन के तहत काम करने का मौका मिलेगा। आने वाला समय बीजेपी पार्टी का है। हमने (केंद्र में) सरकार बनाई है और आने वाले समय में कड़ी मेहनत से हम हरियाणा में भी सरकार बनाएंगे। हम पार्टी द्वारा किए गए कामों से जनता को अवगत कराएंगे और बहुमत से सरकार बनाएंगे।

बता दें कि देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार रात को जेजेपी से इस्तीफा दे दिया। पहले उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा थी लेकिन टिकट को लेकर बात नहीं बनने पर उन्होंने रुख बदल लिया।

Next Story