Begin typing your search above and press return to search.
State

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के विपक्ष के नेता के पद पर उठाया सवाल! कहा- लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है

Tripada Dwivedi
20 Dec 2024 12:07 PM IST
शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के विपक्ष के नेता के पद पर उठाया सवाल! कहा- लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है
x

नई दिल्ली। आरएमएल अस्पताल में घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुलाकात की। मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंटा और आज राहुल गांधी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। अहंकार में चूर ये लोग किसी को कुछ नहीं समझते। भाजपा लोकतंत्र और संसद का सम्मान करती है और इस प्रकार की घटनाएं भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विपक्ष के नेता के रूप में भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता का पद संभालने के लायक नहीं हैं। उनके व्यवहार से यह साफ हो गया है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करते।

Next Story