Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत पहुंचने पर ज्यादा देर नहीं रहेंगी शेख हसीना, जा सकती हैं इंग्लैंड, भारत सरकार वेट एंड वाच की स्थिति में

Tripada Dwivedi
5 Aug 2024 11:52 AM GMT
भारत पहुंचने पर ज्यादा देर नहीं रहेंगी शेख हसीना, जा सकती हैं इंग्लैंड, भारत सरकार वेट एंड वाच की स्थिति में
x

नई दिल्ली। शेख हसीना को बांग्लादेशी Mi17 हेलीकॉप्टर से भारतीय सीमा में लाया जा सकता है। उनके शीघ्र ही दिल्ली पहुंचने की संभावना है। सूत्र के अनुसार वह भारत में ज्यादा देर नहीं रहेंगी। वह यहां से लंदन के लिए उड़ान भर सकती हैं। बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बाद दिल्ली के बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। बताया जा रहा है कि भारत सरकार वेट एंड वाच की स्थिति में है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में जो घटना घट रही है वो बहुत दुखःद है। आज बांग्लादेश से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हमारे देश में आ रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है इसिलए शेख हसीना भारत में आईं। हमें गर्व महसूस होता है कि देश सुरक्षित हैं इसलिए इस परिस्थिति में शेख हसीना भारत आईं।

वहीं बांग्लादेश में वर्तमान घटनाक्रमों पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह दुखःद है। वहां एक मजबूत लोकतंत्र था। सरकार विकास की ओर बढ़ रही थी अब वो अराजकता की ओर बढ़ रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां एक अस्थिरता का माहौल बन गया है। हमारे प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री को इस पर रणनीतिक अगुआई करनी चाहिए। यह उस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Next Story