Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शर्मनाक! महिला को नीम के पेड़ में एक घंटे तक बांधकर बारी-बारी से किया छेड़खानी और बलात्कार का प्रयास

Neelu Keshari
6 Aug 2024 8:23 AM GMT
शर्मनाक! महिला को नीम के पेड़ में एक घंटे तक बांधकर बारी-बारी से किया छेड़खानी और बलात्कार का प्रयास
x

उन्नाव। उन्नाव में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र की एक 28 वर्षीय महिला को खंभे में बांधकर तीन देवरों, भतीजे और पड़ोसी गांव के कुछ युवक ने छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को खंभे से बांधकर छेड़छाड़ और उसे गलत तरीके से छूते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला का कहना है कि तीन महीने पहले छह मई 2024 को पति लल्लन के कहने पर गांव के बाहर विद्युत पोल में ननद की मौजूदगी में तीन देवरों, भतीजे और पड़ोस के गांव के युवक ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया था। इसके बाद उसने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी को प्रार्थना पत्र दिया तब जाकर पुरवा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक मारपीट का है। एसपी के निर्देश पर नामजद सभी आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

शिकायत में ये आरोप, मुकदमा दर्ज

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि बीते 6 जुलाई को ग्राम घटना खेड़ा थाना पुरवा के रहने वाले राजकुमार यादव पुत्र राजाराम निवासी महाराज खेड़ा, अजय पुत्र छेदीलाल, अशोक पुत्र छेदीलाल, अमन कुमार पुत्र राजेश, पुत्तन पुत्र रामकुमार, गुड्डी पत्नी रामशंकर निवासीगढ़ घटना खेड़ा ने पहले उसे नीम के पेड़ में एक घंटे तक बांधे रखा। उसके बाद बारी-बारी से छेड़खानी और बलात्कार का प्रयास किया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उन्होंने अश्लील हरकतें की।

Next Story