Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता में सनसनी मामला! सेमिनार हॉल में डॉक्टर का मिला मृत शव, पहले रेप फिर हत्या, दोनों आंखों और मुंह से बह रहे थे खून

Tripada Dwivedi
10 Aug 2024 6:52 AM GMT
कोलकाता में सनसनी मामला! सेमिनार हॉल में डॉक्टर का मिला मृत शव, पहले रेप फिर हत्या, दोनों आंखों और मुंह से बह रहे थे खून
x

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर को मृत पाया गया है। जांच में यह मामला रेप करके फिर हत्या करने का सामने आया है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है।

लेडी डॉक्टर का शव मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोशी के हालत में पाया गया है। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में नर्सों ने न्याय की मांग को लेकर रैली निकाली। वहीं

स्थानीय बीजेपी लगातार विरोध-प्रदर्शन और कैंडल मार्च कर रही है। इसकी उम्र 31 वर्षीय बताई जा रही हैं। वह सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी और 9 अगस्त को वह 11.30 बजे सेमिनार हॉल में शव मिला था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के माता-पिता से बात की है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया है।

रिपोर्ट में आया है। उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोटें थीं। पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, और होंठों पर भी चोटें थीं। पोस्टमार्टम के दौरान उसकी मां और दो महिला मौजूद थी।

Next Story