Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दिल्ली एम्स को शोध के लिए शव किया गया दान

Neelu Keshari
12 Sep 2024 10:51 AM GMT
सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दिल्ली एम्स को शोध के लिए शव किया गया दान
x

नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में जीवन की अंतिम सांस ली। नई दिल्ली AIIMS में उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि 19 अगस्त को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। परिवार ने उनके शरीर को शिक्षण और शोध के लिए एम्स नई दिल्ली को दान कर दिया है।

सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को मद्रास (चेन्नई) में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने प्रेसिडेंट्स एस्टेट स्कूल, नई दिल्ली में दाखिला लिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए अर्थशास्त्र किया।

साल 1975 में सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे। इमरजेंसी के समय सीताराम येचुरी जेएनयू में पढ़ाई कर रहे थे, उस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तीन बार जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया है। सीताराम येचुरी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आवास के बाहर पर्चा पढ़ने के चलते सुर्खियों में आए थे।

Next Story