Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और RSS के प्रचारक का निधन। मुख्यमंत्री योगी पहुचेI

Naresh Vashistha
2 Jan 2024 8:01 AM GMT
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और RSS के प्रचारक का निधन। मुख्यमंत्री योगी पहुचेI
x

लखनऊ: बीजेपी के वरिष्ठ नेता हृदय नाथ सिंह का निधन। हृदय नाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के कई क्षेत्रों में संगठन मंत्री भी रह चुके हैं. भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे. वह यूपी के जौनपुर से थे. वह झारखंड में संगठन मंत्री रह चुके हैं. यूपी में अवध और ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपने शोक संदेश में कहा गया कि हृदयनाथ सिंह ने संघ में रहते हुए सेवा कार्यों को बल दिया. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को विपदा की इस घड़ी में संबल प्रदान करे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदय नाथ सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. हृदय नाथ सिंह का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लाया गया जहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.


Naresh Vashistha

Naresh Vashistha

    Next Story