Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज देवघर के बैद्यनाथ धाम जाएंगे राहुल गांधी

Suman Kaushik
3 Feb 2024 6:36 AM GMT
झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज देवघर के बैद्यनाथ धाम जाएंगे राहुल गांधी
x

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।

शनिवार को राहुल गांधी देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह देवघर में एक रोड शो करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों को 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा।

शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ...।'

राहुल गांधी ने कहा 'अगर अदाणी का नाम लिया जाता है तो लोग सेकेंड में समझ जाते हैं..नरेंद्र मोदी ही उनकी पूंजी हैं। हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लाए, पीएम मोदी ने उस बिल को रद्द कर दिया। सभी के साथ अन्याय हो रहा है और अदाणी से न्याय हो रहा है।'

Suman Kaushik

Suman Kaushik

    Next Story