Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में SC ने HC के फैसले पर लगाई रोक

Tripada Dwivedi
9 Sep 2024 11:33 AM GMT
यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में SC ने HC के फैसले पर लगाई रोक
x

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से भी इस संबंध में जवाब मांगा है। इस केस पर अब अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। तब तक उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों को अपनी दलीलें पेश करनी होगी।

बता दें इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में आरक्षण की अनदेखी के आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की गई थी। हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती-2019 में चयनित 69 हजार अभ्यर्थियों की सूची को रद्द कर नई सूची बनाने का निर्देश दिया था। सरकार व अन्य संबंधितों को आदेश दिया गया कि तीन माह में नई सूची जारी कर दी जाए।

Next Story