Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सौरभ भारद्वाज की सीएम केजरीवाल से अपील, जेल से ही चलाएं दिल्ली की सरकार

Khursheed Saifi
2 April 2024 11:31 AM GMT
सौरभ भारद्वाज की सीएम केजरीवाल से अपील, जेल से ही चलाएं दिल्ली की सरकार
x

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को जमानत मिल गई है। वहीं, दूसरी तरफ आप नेता आने वाले दिनों में मुश्किल में घिर सकते हैं। इस संबंध में आतिशी मार्लेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें झूठे आरोपों में फंसाना चाहती है। आतिशी ने दावा किया कि उनके पास फोन आया था कि भाजपा में शामिल हो जाओ नहीं तो ईडी आपके घर रेड मारने आएगी। वहीं, इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम हैं और रहेंगे। उन्होंने केजरीवाल से अपील की कि वह जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने संजय सिंह पर लगे आरोपों पर कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप सरासर गलत हैं क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के पास फिलहाल कोई चारा नहीं है कि दोबारा जेल में भेज सके। संजय सिंह के वकील फारुख खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज संजय सिंह की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। संजय सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने बहस की। उन्होंने पक्ष रखा संजय सिंह को कैसे फंसाया गया।

आज या कल तक जेल से बाहर आ सकेंगे संजय सिंह

सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को सुनवाई के बाद जमानत मिल गई है। इसके साथ ही जमानत बॉन्ड भरने के बाद आज या कल तक उन्हें जेल से रिहा किया जा सकता है। जेल से जमानत मिलने की खबर सुनकर उनकी मां बहुत खुश नजर आईं। बेटे की रिहाई की जानकारी मिलने के बाद उनकी आंखे नम हो गईं।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story