Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सत्येंद्र सिंह मप्र के नए लोकायुक्त, हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे, जस्टिस एनके गुप्ता की लेंगे जगह

Sanjiv Kumar
10 March 2024 5:59 AM GMT
सत्येंद्र सिंह मप्र के नए लोकायुक्त, हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे, जस्टिस एनके गुप्ता की लेंगे जगह
x

सत्येंद्र कुमार सिंह पिछले साल ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं।

जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही पूरा हो गया था। लेकिन, अब तक नए लोकायुक्ति की नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश को नया लोकायुक्त मिलेगा, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले पूर्व न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को लोकायुक्त बनाया गया है।


Next Story